क्रिसमस से पहले वीकेंड पर प्रदेश में सैलानियों की बढ़ी संख्या, 70 फीसदी कमरे बुक

क्रिसमस से पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिमला और चायल में 50 फीसदी जबकि कसौली में होटलों के 70 फीसदी तक कमरे बुक

Dec 17, 2023 - 13:38
 0  9
क्रिसमस से पहले वीकेंड पर प्रदेश में सैलानियों की बढ़ी संख्या, 70 फीसदी कमरे बुक

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      17-12-2023

क्रिसमस से पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिमला और चायल में 50 फीसदी जबकि कसौली में होटलों के 70 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। वहीं, बर्फ का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। 

धर्मशाला और डलहौजी में भी वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। दिसंबर के महीने में सैलानियों ने बड़ी संख्या में हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला, मनाली, चायल, कसौली पहुंच रहे हैं। 

शिमला में वीकेंड पर सैलानियों की खूब रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानी उमड़े। बड़ी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा भी पहुंच रहे हैं। हिमाचल आ रहे सैलानी अब बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। सैलानी बर्फ में अठखेलियां करने के लिए आतुर हैं।

शिमला के होटलों में फोन कर टूरिस्ट पूछ रहे हैं कि कब तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। 

क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग भी चल रही है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि शिमला और चायल के होटलों में कमरों की बुकिंग 50 फीसदी और कसौली में 60 से 70 फीसदी चल रही है। कुल्लू मनाली में बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। धर्मशाला और डलहौजी में भी वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या बढ़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow