खराब मौसम के चलते सीएम सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम स्थगित

ख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम टल गया है। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से वे आज शिमला नहीं लौट पाएंगे। दिल्ली में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं

Nov 10, 2023 - 14:36
 0  17
खराब मौसम के चलते सीएम सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम स्थगित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-11-2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम टल गया है। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से वे आज शिमला नहीं लौट पाएंगे। दिल्ली में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं है। शनिवार सुबह मौसम पर हेलिकॉप्टर की उड़ान निर्भर करेगी। 

मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन थे। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। सुक्खू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। रविवार को दिवाली ओकओवर में ही मनाएंगे। एम्स के चिकित्सकों ने विश्राम की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow