भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब : हर्षवर्धन चौहान

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है। कांग्रेस के बाग़ी विधायकों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से यह बात स्पष्ट

Mar 24, 2024 - 16:14
 0  201
भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब : हर्षवर्धन चौहान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-03-2024

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा की चाल, चेहरा और चरित्र हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बेनक़ाब हो गया है। कांग्रेस के बाग़ी विधायकों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे भाजपा नेताओं का सत्ता लोभ ही था।

भाजपा की शह पर ही बागियों ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश रची और जन भावनाओं से खिलवाड़ किया है। यही नहीं, भाजपा के प्रभाव में आकर ही बागियों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के विरुद्ध वोट दिया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सवा साल के छोटे से कार्यकाल में चुनाव के दौरान दी गई दस गारंटियों में से पांच को पूरा कर दिया है। 

सरकारी क्षेत्र में ही 22 हजार से अधिक पद भरे जा रहे हैं और स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए 680 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना शुरू की गई है। सरकारी कर्मचारियों के साथ किए गए वादे को निभाते हुए पहली ही कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow