खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए दस सितंबर के बाद खोला जाएगा पोर्टल   

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए दस सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पंजीकरण करवा सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू

Sep 2, 2024 - 14:47
Sep 2, 2024 - 15:01
 0  7
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए दस सितंबर के बाद खोला जाएगा पोर्टल   

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-09-2024

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए दस सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पंजीकरण करवा सकेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2320 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 11 मंडिया प्रस्तावित हैं। 

जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां, नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला व रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए जाने हैं। विभाग द्वारा इस बार 23000 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्षय तय किया है।

विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। 

पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow