बागियों नेताओं पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही भाजपा , आपदा में केंद्र ने नहीं की हिमाचल की मदद : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की सहायता के आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज जारी किया, जिससे हजारों आपदा प्रभावितों की मदद हुई

Mar 20, 2024 - 19:45
Mar 20, 2024 - 19:48
 0  15
बागियों नेताओं पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही भाजपा , आपदा में केंद्र ने नहीं की हिमाचल की मदद : मुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-03-2024
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवारों को बसाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की सहायता के आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास के लिए 4500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज जारी किया, जिससे हजारों आपदा प्रभावितों की मदद हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं को हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने अपना योगदान बताना चाहिए। हिमाचल के भाजपा नेता केंद्रीय मदद मिलने में लगातार अड़ंगे लगाते रहे, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए कोई भी विशेष पैकेज नहीं दिया गया है। 
जबकि बागी विधायकों को हिमाचल प्रदेश से बाहर महंगे फाइव स्टार होटलों में ठहराया जा रहा है, हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सैर कराई जा रही है तथा उनकी सुरक्षा पर भी भाजपा भारी-भरकम पैसा खर्च रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब भी हिमाचल के हितों की बात आई , भाजपा नेताओं ने अपना हिमाचल विरोधी चेहरा दिखाया। प्रदेश की जनता अब भाजपा नेताओं से जवाब मांग रही है लेकिन उनसे भाजपा से जवाब देते नहीं बन रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जब हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व विशेष राहत पैकेज देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, तो भाजपा नेता चर्चा के दौरान तीन दिन तक बड़ी-बड़ी बातें करते रहे, लेकिन जब वोटिंग की बारी आई तो हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े नहीं हुए। क्या ये लोग हिमाचल के हितैषी हो सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कभी किसी राजनीतिक लाभ की मंशा से काम नहीं करती क्योंकि हमारे कर्म में मानवता और सेवाभाव सर्वोपरि है। यही वजह है कि हमने आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए नियमों में बदलाव कर दिया और 4500 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान कर आपदा के दौरान पूर्व में प्रदान की जा रही सहायता राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की। किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान घोषित यह ऐतिहासिक राहत पैकेज है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा हूं तथा आम आदमी के दर्द से अच्छी तरह वाकिफ हूं, इसलिए वर्तमान राज्य सरकार का हर फैसला जन कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस सेवा भाव के साथ कार्य करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आचरण को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से देख रखी है और आने वाले में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow