प्रदेश के विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने में लगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार : आकाश नेगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने प्रेस वार्ता  के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थाओं का लगातार शोषण करने के आरोप

Jan 6, 2024 - 19:52
 0  7
प्रदेश के विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने में लगी प्रदेश की कांग्रेस सरकार : आकाश नेगी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      06-01-2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने प्रेस वार्ता  के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थाओं का लगातार शोषण करने के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विश्वविद्यालयों का स्तर गिराने में लगी हुई है। 

हिमाचल में अगर प्रदेश के सबसे पुराने विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बात की जाए तो विश्वविद्यालय में लगभग 200 से अधिक शिक्षकों के पद खाली होने के बाद भी कुछ ऐसे विभागों में ही शिक्षकों की भर्ती करवाना जिन में कॉंग्रेसी विचारधारा के लोग बैठे हों कहीं ना कहीं भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। 

साथ ही साथ कृषि एवं किसानों की हितैषी होने का दम भरने वाली सरकार प्रदेश के दो प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों, वानिकी विश्वविद्यालय नौणी व कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भी अपना हस्तक्षेप बढ़ाने में लगी है। नौणी विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति हेतु विधायक को पारित करना तथा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 100 हेक्टेयर भूमि गोविंद टूरिज्म विलेज बनाने के नाम पर विश्वविद्यालय से हड़पना प्रदेश सरकार की ख़राब नियत को दर्शाता है। 

प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए वर्तमान सरकार का यह रवैया साफ दिखाता है के सरकार को छात्रों के भविष्य से ज़्यादा अपनी राजनीति चमकाने की चिंता है। इससे पूर्व किसी सरकार ने शिक्षण संस्थानों में इतना राजनीतिक हस्तक्षेप् कर शिक्षा के स्तर को गिराने का कार्य नहीं किया। 

विद्यार्थी परिषद इस प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करवा देना चाहती है कि अगर जल्द से जल्द शिक्षण संस्थानों में मनमाना हस्तक्षेप बंद ना किया गया तो आने वाले समय में प्रदेश भर के छात्रों का रोष झेलने के लिए प्रदेश की सरकार को तैयार रहना होगा। इस प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश की सह मंत्री नैंसी अटल जी व प्रदेश छात्र उद्घोष प्रबंधक अनूप भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow