ग्रामीणों तक नहीं पहुंची आपदा राहत , लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे : कंगना रनौत 

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने मंगलवार को आपदा प्रभावित  बाढ़ प्रभावित समेज और गानवीं क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से भी बात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कंगना रनौत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा।

Aug 6, 2024 - 20:43
 0  9
ग्रामीणों तक नहीं पहुंची आपदा राहत , लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे : कंगना रनौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   06-08-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने मंगलवार को आपदा प्रभावित  बाढ़ प्रभावित समेज और गानवीं क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों से भी बात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कंगना रनौत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा। 
कंगना ने कहा कि राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे सात-सात लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो सात लाख मिला? गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे। उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ रुपये का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। 
मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों को मिलेंगे या नहीं इस पर जांच शुरू की जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है, उस पर लगाम लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बादल फटने से समेज, राजबन व मलाणा में भारी तबाही हुई। कई लोग अभी भी लापता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow