हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर का प्रकोप 

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ रहा है। नाहन शहर का न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री सेल्सियस

Dec 18, 2023 - 12:27
 0  11
हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर का प्रकोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-12-2023

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ रहा है। नाहन शहर का न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों का पारा इससे कम चल रहा है। रोजाना ठंड बढ़ती जा रही है।

उधर, लाहौल के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊपरी इलाकों का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। मैदानी इलाकों में भी धुंध और कोहरे के चलते ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में दिनभर ठंडी हवाएं चल रही हैं। शाम को बाजारों में सन्नाटा छा रहा है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। 22 और 23 को एक बार फिर मौसम खराब होगा और बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow