प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य का संतुलित एवं समान विकास :  विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का संतुलित एवं एक समान विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य

Dec 18, 2023 - 12:23
 0  5
प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य का संतुलित एवं समान विकास :  विक्रमादित्य सिंह

17 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं रखी आधारशिला

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    18-12-2023

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश का संतुलित एवं एक समान विकास ही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। विक्रमादित्य सिंह सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य से विचार-विमर्श कर रहे थे।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का विकास बिना किसी भेद-भाव के करने के लिए कृत संकल्प है। 

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आपदा के मध्य प्रदेश में समुचित विकास करने के लिए यथोचित प्रयास किए जा रहे हैं। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इससे पूर्व  नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर में लगभग 2.33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे तहसील भवन, लगभग 12.83 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जा रहे राजकीय महाविद्यलाय रामशहर के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

विक्रमादित्य सिंह ने किरपालपुर में इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को किरपालपुर में ओपन स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए ताकि युवाओं को बेहतर खेल-कूद की सुविधा मिल सके। उन्होंने ओपन स्टेडियम के निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त 40 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक के.एल. ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत रामशहर की प्रधान कृष्णा शर्मा, पूर्व प्रधान विरेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत पंजैहरा के पूर्व प्रधान राम कुमार, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (साउथ ज़ोन) एस.पी. जगोता, लोक निर्माण विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow