चायल कोटी काॅलेज में काॅमर्स और गणित विषय बहाल नहीं हुए तो होगा आन्दोलन -डाॅ0 तंवर
हिमाचल प्रदेश किसान सभा ने सरकार से आग्रह किया है कि राजकीय डिग्री काॅलेज चायल कोटी में काॅमर्स और गणित विषय को तुरंत बहाल किया जाए अन्यथा किसान सभा आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करेगी । हिमाचल किसान सभा के राज्यध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इस काॅलेज को खोलने के लिए किसान सभा ने 2010 से लेकर 2013 तक कड़ा संघर्ष किया था
यंगवार्ता न्यूज शिमला 22 जून, 2026 :
डाॅ0 तंवर ने कहा कि कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र के एक मात्र डिग्री काॅलेज से काॅमर्स और गणित विषय बंद किया जाना तर्कसंगत नहीं है । उन्होने कहा कि इन विषयों के बंद होने से काॅलेज में विद्यार्थियों की संख्या कम हो जाएगी और यह काॅलेज बंद हो जाएगा । उन्होने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से सुक्खु सरकार में काबीना मंत्री होते हुए भी इस काॅलेज में दो विषय बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होने कहा कि मंत्री का नैतिक कर्तव्य बनता था कि इस काॅलेज में दो विषय बंद करने के बजाए साईंस विषय आरंभ किया जाना चाहिए था ताकि इस क्षेत्र से बच्चे विज्ञान विषय की पढ़ाई करके डाॅक्टर, वैज्ञानिक और इंजीनियर बन सकते थे ।
डाॅ0 तंवर ने बताया कि एक सर्वें के अनुसार जुन्गा क्षेत्र की 12 पंचायतों में अच्छे शिक्षित व्यक्तियों की संख्या औसतन 04 प्रतिशत है जबकि हमीरपुर जिला में यह 40 प्रतिशत है । उन्होने यह भी बताया कि जुन्गा तहसील में अनुसूचित जाति वर्ग की संख्या औसतन काफी ज्यादा है । इस क्षेत्र में साधन संपन लोग बहुत कम है जिसके चलते वह अपने बच्चों को सोलन व शिमला पढ़ाई करने नहीं भेज पाते थे । उन्होने बताया कि शिक्षा संसाधनों के अभाव से इस क्षेत्र से बहुत कम लोग उच्च पदों पर आसीन है ।
डाॅ0 तंवर ने कहा कि इस काॅलेज में दो विषयों को बंद करने की बजाए इसमें व्यवसायिक विषय जैसे पर्यटन, आतिथ्य सत्कार, होटल प्रबंधन जैसे विषय को शामिल किया जाना चाहिए ताकि बच्चे शिक्षा ग्र्रहण करने के उपरांत स्वाबलंबी बन सके । उन्होने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु चायल कोटी काॅलेज का उद्घाटन के दौरान किसान सभा ने इस काॅलेज में साईंस विषय आरंभ करने की मांग की गई थी । सीएम ने साईंस विषय की घोषणा करने की बजाए बीएड की घोषणा की जोकि दो वर्षों में भी पूरी नहीं हुई है ।
What's Your Reaction?




