जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कि

Sep 8, 2023 - 14:23
 0  5
जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     08-09-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन सेवा और जन कल्याण के मूलमंत्र को समक्ष रखकर कार्य कर रही है। गरीब व उपेक्षित वर्गों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास प्राथमिकता है।
भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटिया ग्राम पंचायत सलाद के उप प्रधान शमशेर राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow