नाहन शहर की सड़कें खास्ताहाल,पहली बरसात में ही उखड़ी टारिंग

बरसात के बाद नाहन शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चली है। जगह-जगह गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हैं तो इंटरलॉक टाइल लगाने के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या भी सामने आई

Sep 8, 2023 - 14:13
 0  18
नाहन शहर की सड़कें खास्ताहाल,पहली बरसात में ही उखड़ी टारिंग

शहर के कुछ हिस्सों में इंटरलॉक टाइलें लगाने के बाद जलभराव

बरसात से नगर परिषद नाहन को 3.71 करोड़ का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    08-09-2023

बरसात के बाद नाहन शहर की सड़कें खस्ताहाल हो चली है। जगह-जगह गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हैं तो इंटरलॉक टाइल लगाने के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है। नगर परिषद को बरसात के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान आंका गया है। 

हालात सामान्य करने के लिए नगर परिषद नाहन में बजट की कमी आड़े आ रही है। मीडिया को जानकारी देते हुए नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि इस बरसात नगर परिषद को 3.71 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। 

जहां शहर के मुख्य मार्ग डैमेज हुए हैं तो वहीं मार्गो किनारे लगे डंगे, बरसाती नालो  समेत शहर के संपर्क मार्ग ध्वस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बरसात से हुए नुकसान को लेकर डैमेज रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे डीसी सिरमौर समेत डायरेक्टर को भेजा जा रहा है बजट की उपलब्धता होने के साथ ही मरम्मत के कार्यों को रफ्तार दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow