जिला के स्कूलों में नहीं बनेगा दोपहर का भोजन, मिड डे मील वर्कर्स ने कल हड़ताल पर
सिरमौर जिला के मिड- डे मील वर्कर्स ने 16 फरवरी को हड़ताल का एलान किया है। लंबे समय से मांगे पूरी न होने व मानदेय का तय अवधि में भुगतान न होने के कारण सिरमौर मिड डे मील वर्कर
![जिला के स्कूलों में नहीं बनेगा दोपहर का भोजन, मिड डे मील वर्कर्स ने कल हड़ताल पर](https://youngvarta.com/uploads/images/202402/image_870x_65ce20edc2b99.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगडाह 15-02-2024
सिरमौर जिला के मिड- डे मील वर्कर्स ने 16 फरवरी को हड़ताल का एलान किया है। लंबे समय से मांगे पूरी न होने व मानदेय का तय अवधि में भुगतान न होने के कारण सिरमौर मिड डे मील वर्कर यूनियन अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार बैठक में फैसला लिया गया कि 16 फरवरी को पूर्ण रूप से सभी वर्कर हड़ताल पर रहेंगे।
इस दौरान स्कूलों में खाना नहीं बनेगा। शिक्षा निदेशक को समय रहते सूचित कर दिया गया है। मिड-डे मील वर्करों का कहना है कि उन्हें हर महीने मानदेय 1 से 7 तारीख के बीच दिया जाए। गौरतलब है कि कभी-कभी 6 महीने बाद वेतन मिलता है।
उन्होंने मांग की है कि उसी क्रम में यह व्यवस्था आगे भी जारी रहे। उन्होंने कहा कि साल में पूरे 12 महीने का वेतन मिलना चाहिए। महीने में एक छुट्टी के साथ साल में 12 छुट्टियां मिलनी चाहिए सभी को न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)