डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का बंगाल सरकार पर जुबानी हमला

पश्चिम बंगाल में हुई डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना को लेकर देश में राजनीति सातवें आसमान पर है। भाजपा ममता सरकार को घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रही है और मामले को दबाने के भी आरोप

Aug 16, 2024 - 15:56
 0  9
डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का बंगाल सरकार पर जुबानी हमला

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-08-2024

पश्चिम बंगाल में हुई डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना को लेकर देश में राजनीति सातवें आसमान पर है। भाजपा ममता सरकार को घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रही है और मामले को दबाने के भी आरोप लगा रही है। 

शिमला में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पत्रकार वार्ता कर घटना में लीपापोती कर सबूतों को मिटाने के ममता सरकार पर आरोप लगाए हैं और ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री के पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।
      
राधिका खेड़ा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत बेहद दयनीय है। दुष्कर्म और हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ममता सरकार अपराधियों को पकड़ने के बजाय संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिला के साथ दुष्कर्म हुआ। 

ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ इस तरह का अपराध होना झकझोर देने वाला है। राधिका खेड़ा ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महिला न्याय की बात करती है लेकिन राहुल गांधी ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। 

5 दिन के बाद एक ट्वीट किया मगर ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। “राहुल गांधी डरो मत देश की बेटियों की आवाज बनो”की बात करते हैं लेकिन ममता बनर्जी से कांग्रेस के सब नेता डर गए हैं इसलिए कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मामला अगर भाजपा शासित राज्य का हो तो राहुल और प्रियंका गांधी केवल ट्रेजेडी टूरिज्म करने चले जाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow