युवा कांग्रेस ने शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान किया लांच 

लोकसभा चुनाव की तैयारियो में युवा कांग्रेस जुट गई है और नए वोटरों को लुभाने के लिए  युवा कांग्रेस ने देशभर में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान शुरू किया

Oct 30, 2023 - 13:59
 0  6
युवा कांग्रेस ने शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान किया लांच 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      30-10-2023

लोकसभा चुनाव की तैयारियो में युवा कांग्रेस जुट गई है और नए वोटरों को लुभाने के लिए  युवा कांग्रेस ने देशभर में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान शुरू किया है। रविवार को राजधानी शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनीत ने इस अभियान को लॉन्च किया। 

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित अन्य  पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस पहले वोटो को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील करेगी। 

यही नहीं युवा कांग्रेस प्रदेश भर में नए वोट बनाने में भी मदद करेगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पुनीत ने कहा कि देशभर में पहला वोट फॉर इंडिया अभियान शुरू किया गया है। 

जिसका मकसद नहीं वोटो को इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट करने के साथ ही वोट बनाने में उनकी मदद करना है। इसके अलावा हिमाचल युवा कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow