दर्दनाक : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कार्पियो, हादसे में बुझा इकलौता चिराग 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं ठियोग उपमंडल के फागू में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

May 11, 2024 - 11:19
 0  240
दर्दनाक : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कार्पियो, हादसे में बुझा इकलौता चिराग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-05-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं ठियोग उपमंडल के फागू में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई है। 

मृतक की पहचान कुमारसेन के नरेल गांव निवासी कृष पुत्र राजेश के तौर पर हुई है। कृष शिमला शहर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा शुक्रवार रात्रि नौ बजे के करीब फागू के जुब्बर में संपर्क मार्ग पर हुआ। 

पुलिस से जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो को कृष चला रहा था। इस दौरान वह कार में अकेला था। स्कॉर्पियो गड्योग शालोघाट की तरफ जा रही थी। जुब्बर के पास कृषने कार से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया।

ठियोग पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे कृष को खून से लथपथ पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कृष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई के यूं अचानक चले जाने पर बहन व माता-पिता बदहवास हैं। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow