पुलिस को अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम के लिए व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर दें जानकारी

पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है अवैध नशा तस्करी के सम्बन्ध यदि उनके पास कोई भी सूचना हो तो व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवायें

Feb 6, 2024 - 15:53
 0  12
पुलिस को अवैध नशे की तस्करी की रोकथाम के लिए व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर दें जानकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     06-02-2024

पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है अवैध नशा तस्करी के सम्बन्ध यदि उनके पास कोई भी सूचना हो तो व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवायें।  

उल्लेखनीय है कि ने 30 जनवरी 2024 को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में नाहन में आयोजित एनकॉर्ड  समिति की बैठक में अवैध नशा तस्करी की सूचना को पुलिस प्रशासन के साथ साँझा करने के लिए आम जन से आग्रह किया गया था।
  
पुलिस विभाग ने एनकार्ड की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार आमजन के साथ व्हटसऐप नम्बर 93170-82032 सांझा किया है ताकि अवैध तस्करी के सम्बन्ध में पुलिस को त्वरित सूचना मिल सके। 

पुलिस प्रशासन से आम जन से आग्रह किया कि उल्लेखित व्हटसऐप नम्बर पर अवैध नशा तस्करी की सूचना तुरंत प्रदान करें ताकि अवैध नशे की तस्करी को जिला में नियंत्रित किया जा सके।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow