पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ फहराया तिरंगा  

मंडी जिला के धर्मपुर में गुरुवार को 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ ही तिरंगा झंडा भी फहराया

Jan 25, 2024 - 14:03
 0  67
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ फहराया तिरंगा  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     25-01-2024

मंडी जिला के धर्मपुर में 54वें पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ ही तिरंगा झंडा भी फहराया। मुख्यमंत्री ने धर्मपुर व संधोल को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए देने की घोषणा की। 

उन्होंने 70 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी इस अवसर पर किए। सीएम ने कहा कि हिमाचल के गठन व उसे आगे बढ़ाने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार का अहम योगदान रहा है। मानसून में देवभूमि में इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी आई थी।

आपदा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व सीपीएस संजय अवस्थी ने सराहनीय कार्य किया। दोनों बधाई के पात्र हैं। सरकार ने इससे निपटने के लिए कारगर कदम उठाए। 4500 करोड़ का राहत पैकेज दिया। सरकार गांव के द्वार कार्यकम शुरु किया है। इससे पीढ़ी दर पीढ़ी लंबित राजस्व मामले निपटाने में मदद मिल रही है। 65000 इंतकाल के मामले निपटाए हैं। 

अनाथ बच्चों को सहारा देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। कानूनी रूप से बच्चों को अपनाया जा रहा है। पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस लागू किया गया। सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने में मदद दी जा रही है। इससे स्वरोजगार के साधन मिलेंगे।

21000 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरु करने के लिए 100 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। दो वर्ष में हिमाचल को ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अब सभी विभागों में इलेक्ट्रिकल वाहन खरीद जाएंगे। सरकारी स्कूलों से पहली कक्षा से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई जाएगी। फरवरी में 15 चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। 
ग्रीन कोरिडोर बनाए जा रहे हैं। बेटियों को अब संपत्तियों में बेटों के बराबर हक मिलेगा। बेटियों की शादी की आयु अब 21 वर्ष की जा रही है। नई राजस्व नीति से 696 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow