प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार

Aug 27, 2024 - 15:43
 0  43
प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-08-2024

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है।  उधर, सोमवार रात को कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। काहू में 84.0, जुब्बड़हट्टी 83.0, कंडाघाट 80.6, कुफरी 73.0,धर्मपुर 69.0, शिमला 62.8, पच्छाद 59.4, चौपाल 42.6, सोलन: 42.4, नगरोटा सूरियां 42.2, बिलासपुर 22.5, नारकंडा 36.0 व कसौली में 37.0  मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 20.0, कल्पा 13.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.2, नाहन 23.3, पालमपुर 18.5, सोलन 17.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 21.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.9, कुफरी 13.5, नारकंडा 11.4, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 24.2, बरठीं 22.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 25.0, मशोबरा 14.1, नेरी 22.6 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow