विधान सभा में उठा कंगना रनौत के बयान का मुद्दा, सत्तापक्ष ने सदन में लाया बयान पर निंदा प्रस्ताव

विधान सभा में उठा कंगना रनौत के बयान का मुद्दा, सत्तापक्ष ने सदन में लाया बयान पर निंदा प्रस्ताव, लिखित में न होने पर विधान सभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव नहीं किया स्वीकर, सीएम बोले कंगना रनौत ने किया किसानों का अपमान

Aug 27, 2024 - 15:52
Aug 27, 2024 - 16:05
 0  23
विधान सभा में उठा कंगना रनौत के बयान का मुद्दा, सत्तापक्ष ने सदन में लाया बयान पर निंदा प्रस्ताव

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-08-2024

हिमाचल विधान सभा में उठा कंगना रनौत के बयान का मुद्दा, सत्तापक्ष ने सदन में लाया बयान पर निंदा प्रस्ताव, लिखित में न होने पर विधान सभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव नहीं किया स्वीकर, सीएम बोले कंगना रनौत ने किया किसानों का अपमान, भाजपा ने भी किया बयान से किनारा।

हरियाणा किसान आंदोलन पर कंगना रनौत की टिपण्णी पर पूरे देश में विपक्ष भाजपा को घेरने में लगा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन कंगना रनौत के बयान को लेकर काफी बवाल हुआ। 

सत्तापक्ष ने सदन में बयान को लेकर निन्दा प्रस्ताव लाया और बयान को किसानों का अपमान बताया। हालांकि लिखित में प्रस्ताव न मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे स्वीकर नहीं किया लेकिन पक्ष और विपक्ष ने बयान को लेकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कंगना रनौत के बयान को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किसानों का अपमान बताया और कहा कि अन्नदाता का अपमान करने का किसी को अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी इस बयान की निन्दा करती है और सदन के भीतर भी संसदीय कार्य मंत्री ने निंदा प्रस्ताव लाया था। बीजेपी ने भी कंगना रनौत के बयान से किनारा किया है ऐसे में सोच समझ कर कंगना रनौत को टिपण्णी करनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow