प्रदेश के मैदानी इलाकों में कल हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के आस-पास प्रदेश में प्री-मानसून आने की संभावना

Jun 11, 2024 - 16:19
 0  28
प्रदेश के मैदानी इलाकों में कल हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    11-06-2024

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि 17 जून के आस-पास प्रदेश में प्री-मानसून आने की संभावना है। लिहाजा, उसके बाद प्रदेश में हीट वेव से भी राहत मिलने की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में प्रदेश के सामान्य तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश में हीट वेव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, सोलन व सिरमौर में 12 जून से हीट वेव को लेकर 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।  हालांकि 17 से 18 जून तक प्रदेश में प्री-मानसून के आने की उम्मीद है। ऐसे में प्रदेश के सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और हीट वेव से भी राहत मिलेगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow