भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के  मन की बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बूथ नंबर 54 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी पोलिंग बूथ पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री बन के बात कार्यक्रम को सुना जा रहा

Dec 31, 2023 - 18:19
 0  15
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. बिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के  मन की बात

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  31-12-2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बूथ नंबर 54 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुना इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी पोलिंग बूथ पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री बन के बात कार्यक्रम को सुना जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि किस तरीके से साल 2023 देश के लिए उपलब्धियां भर रहा है और खासकर खेल के क्षेत्र में किस तरीके से खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात को लेकर भी आज बधाई दी है कि भारत विश्व की पांचवी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। 
वही मन की बात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा इसके लिए भी देशवासियों को बधाई दी। राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है और लोगों को बेसब्री से इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है। 
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , विजय चोरिया , प्रदीप सहोत्रा , शांति देवी , अमर सिंह , यशपाल , राकेश गर्ग , प्रताप ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow