नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Dec 31, 2023 - 18:20
 0  30
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  31-12-2023

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 
चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव उर्फ नानकू पुत्र गुरदयाल निवासी डमटाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow