हिन्दी राज भाषा दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति ठाकुर ने पाया पहला स्थान 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में हिन्दी राज भाषा दिवस के अवसर कर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।  कार्यक्रम का विधिवत शुभाररम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कमल ने दीपप्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रवक्ता देश राज शर्मा ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिन्दी जनमानस की भाषा है जो अनेकता में एकता की भावना को बढ़ावा देती

Sep 15, 2023 - 20:00
 0  28
हिन्दी राज भाषा दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्मृति ठाकुर ने पाया पहला स्थान 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  15-09-2023
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में हिन्दी राज भाषा दिवस के अवसर कर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए।  कार्यक्रम का विधिवत शुभाररम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कमल ने दीपप्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रवक्ता देश राज शर्मा ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिन्दी जनमानस की भाषा है जो अनेकता में एकता की भावना को बढ़ावा देती हैं। 
हिंदी विश्व की तीसरी व्यवहार में लाई जाने वाली भाषा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस समारोह में छात्र व छात्राओं को हिन्दी भाषा को उसका स्थान दिलाने के लिए आवाहन किया और जिस दिन हम सभी हिन्दी भाषी लोग भारत की अन्य भाषाओं को बोलना, लिखना सीख जाएंगे उस दिन हिन्दी भाषा अपने आप ही पूरे भारत की कंठहार बन जाएगी। 
छात्र - छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता , नारा लेखन , प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान स्मृति ठाकुर , द्वितीय स्थान मोनिका कुमारी जबकि तृतीय स्थान अन्शिता ने प्राप्त किया।  कविता पाठ में प्रथम स्थान साहिल ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहे। समूह गान में 8वी के छात्र ने पहला स्थान प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow