तीनों जिला परिषद सीट जीतने पर भाजपाई बोले प्रदेश कांग्रेस राज्य अध्यक्ष को मिला अंडा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी अथवा संगड़ाह विकास खंड से संबंधित तीनों जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत पर तंज कसते हुए स्थानीय भाजपा नेता प्रताप तोमर व विजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष को 0 अथवा अंडा मिला है।
यंगवार्ता न्यूज संगड़ाह 1 जून, 2026 :
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी अथवा संगड़ाह विकास खंड से संबंधित तीनों जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत पर तंज कसते हुए स्थानीय भाजपा नेता प्रताप तोमर व विजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि, इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष को 0 अथवा अंडा मिला है।
जिला परिषद वार्ड -1 नौहरा से जहां भाजपा के हंसराज 4872 वोट से जीते, वहीं वार्ड-2 घाटों (संगड़ाह) से अंकिता ठाकुर 3222 तथा ददाहू से शिवानी 1609 वोट के बड़े अंतर से जीती। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में मौजूद काउंटिंग सेंटर में गत रात्रि संपन्न मतगणना के दौरान चुनाव लड़ने वाले कुल 10 में से 6 बीडीसी सदस्य भी भाजपा समर्थित जीते।
उन्होंने आरोप लगाया कि, इस विकास खंड में 5 सदस्य पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध व निर्दलीय चुने जा चुके हैं और स्थानीय विधायक एवं पीसीसी अध्यक्ष समिति अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों पर दबाव डालने व लालच देने जैसे अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर ने कहा कि, संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय तथा हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा संस्थान बंद करने व महिलाओं को 1500 रूपए, 5 लाख नौकरियां तथा 300 युनिट मुफ्त बिजली जैसी 10 गारंटी पूरी न करने वाली प्रदेश कांग्रेस अथवा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। भाजपाईयों ने जिला परिषद के तीनों वार्ड में करारी हार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व रेणुका जी मंडल अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने का भी सुझाव दिया।
What's Your Reaction?