मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार, अन्य दो महिलाएं रेस्क्यू  

हिमाचल प्रदेश के मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही

Dec 1, 2023 - 14:10
 0  184
मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार, अन्य दो महिलाएं रेस्क्यू  

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     01-12-2023

हिमाचल प्रदेश के मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही थी। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला को सिमसा के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 व अनैतिक तस्करी (रोकथाम) की धारा 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

इसके साथ ही परिश्चम बंगाल व कोलकाता की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला उन्हें साफ-सफाई के काम के लिए मनाली लाई थी, लेकिन यहां पर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow