मैदानी राज्यों में तपिश बढ़ने के साथ ही पहाड़ सैलानियों से गुलजार,  75 फीसदी होटल बुक 

मैदानी राज्यों में तपिश बढ़ने के साथ ही पहाड़ सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर जिला सोलन के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। कसौली में होटलों की बुकिंग 75 फीसदी पहुंच गई

Apr 8, 2024 - 11:58
 0  7
मैदानी राज्यों में तपिश बढ़ने के साथ ही पहाड़ सैलानियों से गुलजार,  75 फीसदी होटल बुक 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-04-2024

मैदानी राज्यों में तपिश बढ़ने के साथ ही पहाड़ सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। वीकेंड पर जिला सोलन के पर्यटन स्थल चायल, बड़ोग और कसौली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। कसौली में होटलों की बुकिंग 75 फीसदी पहुंच गई है। 

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत अन्य मैदानी राज्यों में अधिक गर्मी होने से पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर भी वाहनों की अधिक आवाजाही हो गई है। हालांकि अधिकतर पर्यटक कसौली की ओर आ रहे हैं। 

पर्यटकों की गाड़ियों के कारण कालका-शिमला एनएच पर चंबाघाट के समीप भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। इसका मुख्य कारण चंबाघाट के समीप फोरलेन को वन-वे करना भी रहा। इसके अलावा कसौली में बड़़ी संख्या में पर्यटकों के आने से सड़कों पर लंबा जाम लग गया। 

कसौली से पहले गढ़खल में दोपहर बाद जाम लगता रहा। गढ़खल बाजार पांच क्षेत्रों से आने वाली सड़कों का केंद्र है, जिससे यहां जाम की स्थिति वैसे ही बनी रहती है। लेकिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से स्थिति और भी विकट हो जाती है। जाम के कारण धर्मपुर से कसौली के लिए निजी बसें भी नहीं चल पाईं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow