राज्यपाल ने 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले एक पेड़ दस बेटे के समान

हिमाचल प्रदेश वन विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला शहरी के बाग क्षेत्र में देवदार का पौधा लगाकर शुभारंभ किया और प्रदेश के लोगों को पौधा रोपण के लिए आह्वान किया

Aug 9, 2023 - 15:53
 0  9
राज्यपाल ने 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले एक पेड़ दस बेटे के समान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-08-2023

हिमाचल प्रदेश वन विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 74वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला शहरी के बाग क्षेत्र में देवदार का पौधा लगाकर शुभारंभ किया और प्रदेश के लोगों को पौधा रोपण के लिए आह्वान किया। 

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यहां की प्रकृति के लिए जाना जाता है इसलिए सभी लोगों को इसका सौंदर्य बरकरार रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि एक पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है यानी अगर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है तो उसको 10 पुत्रों के समान फल मिलेगा। इसलिए हिमाचल प्रदेश की हरियाली के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर आगे आकर पौधे लगाने चाहिए। 

पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में चिंतन चल रहा है और कार्बन को घटाने की बात सभी देश कर रहे हैं ।भारत इस दिशा में सबसे आगे है और कार्बन को घटाने का देश कार्य कर रहा है। 

दुनिया के दूसरे देशों को भी कार्बन घटाने के लिए काम करना चाहिए तभी पर्यावरण बच पाएगा। प्रकृति को छोड़कर विकासवाद को आगे बढ़ाना संभव नहीं है इसलिए सभी देशों को संयुक्त प्रयास करने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow