लोक निर्माण मंत्री ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मंच, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और अन्य विषयों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की

Oct 9, 2025 - 19:42
 0  28
लोक निर्माण मंत्री ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-10-2025
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मंच, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और अन्य विषयों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। 
उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी इंचार्ज रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित देश व प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट और अन्य नेता तथा प्रदेश के कोने-कोने से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह, जोकि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं, उनका प्रदेश के विकास में बेहद अहम योगदान रहा है। 
 इसलिए सभी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा जो विकास कार्य प्रदेश में किये गए हैं उनको आगे ले जाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को और मजबूती से आगे ले जाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow