बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : मनमोहन शर्मा
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं पोषण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारी और समग्र विकास को बढ़ावा देना है ताकि वह अपना भविष्य उज्जवल बना सके
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 09-10-2025
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं पोषण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारी और समग्र विकास को बढ़ावा देना है ताकि वह अपना भविष्य उज्जवल बना सके। उपायुक्त ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
What's Your Reaction?



