सिरमौर में एससीएसटी के 49 मामलों के 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार की राहत राशि वितरित : उपायुक्त

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम  के अंतर्गत सिरमौर जिला में अब तक 49 मामलों के 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल.आर.वर्मा ने आज यहां आयोजित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति , राष्ट्रीय न्यास-अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति, प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी

Mar 22, 2025 - 19:32
 0  61
सिरमौर में एससीएसटी के 49 मामलों के 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार की राहत राशि वितरित : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-03-2025
अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम  के अंतर्गत सिरमौर जिला में अब तक 49 मामलों के 62 पीड़ितों को 53 लाख 95 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल.आर.वर्मा ने आज यहां आयोजित अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति , राष्ट्रीय न्यास-अधिनियम 1999 के अंतर्गत गठित स्थानीय स्तरीय समिति, प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 59 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 33 मामले न्यायालय में लंबित हैं, 1 मामला न्यायालय से बरी हुए तथा 11 मामले खारिज किए गए है जबकि 8 मामले पुलिस छानबीन में लंबित है व 6 मामलों को इन धाराओं से मुक्त किया गया। उपायुक्त ने कहा कि राहत राशि पीड़ित व्यक्ति को नियमानुसार शीघ्र प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला के विद्यालय व आंगनवाड़ी में किसी भी प्रकार के भेदभाव व छूआछूत के मामलों पर विशेष निगाह रखने की आवश्यकता है इससे संबंधित कोई भी सूचना जिला कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा इस अधिनियम के तहत गठित समिति के सदस्यों को अविलंब दें। 
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षार्थियों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके उपरांत उपायुक्त ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 10 प्रतिशत है। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ग के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। बैठक में बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को प्रेरित करें। 
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के लिए आर्थिक क्रिया कलापों हेतू आकर्षक ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके तहत जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष में अभी तक 120 लाभार्थियों को 6 करोड़ 20 लाख 80 हजार 693 रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठकों में क्रमवार मद प्रस्तुत किए। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत ठाकुर, उप जिला न्यायवादी जोगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अभय कांत सहित विभिन्न समितियों के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow