सिरमौर से भाजपा प्रत्याशी को 30508 मतों से मिली बढ़त :सुखराम चौधरी

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप को गृह जिला सिरमौर से भारी बढ़त मिली है सुरेश कश्यप जिला की हर विधानसभा क्षेत्र से बढ़त लेने में कामयाब रहे है। जिला की पावँटा साहिब  विधानसभा क्षेत्र से सुरेश कश्यप को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है

Jun 4, 2024 - 16:29
 0  35
सिरमौर से भाजपा प्रत्याशी को 30508 मतों से मिली बढ़त :सुखराम चौधरी

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    04-06-2024

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप को गृह जिला सिरमौर से भारी बढ़त मिली है सुरेश कश्यप जिला की हर विधानसभा क्षेत्र से बढ़त लेने में कामयाब रहे है। जिला की पावँटा साहिब  विधानसभा क्षेत्र से सुरेश कश्यप को सबसे ज्यादा बढ़त मिली है यहाँ भाजपा को उम्मीदवार को 15 हजार से भी अधिक मतों से बढ़त मिली है।

मीडिया से बात करते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है उन्होंने कहा कि सरकार ने धन बल का प्रयोग करते हुए अधिकारीयों और कर्मचारियों को डराने धमकाने के प्रयास भी किया उसके बावजूद हिमाचल की एक भी सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस जीत से साफ जाहिर है कि लोगो ने केंद्र सरकार की कुशल व कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है। जिला सिरमौर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को EVM की गणना में  कुल 30508 मतों से बढ़त मिली है। 

जिसमें सबसे कम पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से 452 और सबसे अधिक पौंटा विधानसभा क्षेत्र से 15313 मत शामिल है। इसके अलावा नाहन से 7941 रेणुका जी से 4485 जबकि शिलाई विधानसभा क्षेत्र से 2317 मतों से भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow