सीबीएसई स्कूल कोटी का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को किया सम्मानित

 पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) कोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 150 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को भी उनकी जिम्मेदारियों और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।

Nov 29, 2026 - 14:20
 0  8
सीबीएसई स्कूल कोटी  का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को किया सम्मानित

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 29 नवंबर : 


 पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) कोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 150 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को भी उनकी जिम्मेदारियों और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता  भाषा अध्यापिका के पद पर सेवाएं दे रहीं क्षमा कंवर ने की। वह जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने जा रही हैं। इस अवसर पर उनके लंबे शैक्षणिक योगदान और विद्यालय के प्रति समर्पित सेवाओं की सराहना की गई। समारोह में पूर्व मुख्य अध्यापक जोगिंद्र सिंह कंवर तथा पूर्व जेबीटी शिक्षक विजय शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शीतल चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों और विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।


समारोह के दौरान शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) के तहत उत्तर प्रदेश गए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें कृष, पलक, आकांक्षा, दिव्या ठाकुर तथा कृतिका ठाकुर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त सत्र के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें ध्रुव, ललित, राहुल, नितिन, पलक ठाकुर, दीक्षा वर्मा, नीतिका, साक्षी और दिव्या सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं, विद्यालय के हेड बॉय वंश और हेड गर्ल पलक को भी सम्मानित कर उनकी नेतृत्व क्षमता और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारियों की सराहना की गई।


समारोह में ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान प्रतिभा शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष रमेश शर्मा, एसएमसी के पदाधिकारी एवं सदस्य, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विद्यालय के अध्यापकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समारोह में चार चांद लगा दिए ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />