हिमाचल की 14वीं विधानसभा का दूसरा मानसून सत्र आज से शुरू, मानसून सत्र में हंगामे के आसार 

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का दूसरा  मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। इस बार  मानसून सत्र 10 दिनों तक चलेगा। सदन की कार्यवाही 9  सितंबर को समाप्त हो जाएगी.......

Aug 27, 2024 - 10:46
 0  16
हिमाचल की 14वीं विधानसभा का दूसरा मानसून सत्र आज से शुरू, मानसून सत्र में हंगामे के आसार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-08-2024

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का दूसरा  मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। इस बार  मानसून सत्र 10 दिनों तक चलेगा। सदन की कार्यवाही 9  सितंबर को समाप्त हो जाएगी। मानसून सत्र में जबरदस्त हंगामा होने के पूरे आसार दिख रहे हैं। विपक्ष पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्रवाई को बाधित कर सकता है।

 विपक्षी दल भाजपा ने मानसून सत्र को लेकर सोमवार को विधानसभा स्पीकर द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से किनारा कर संकेत दिए हैं कि सत्र में विपक्ष के तेवर तल्ख रहेंगे। दरअसल स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष की तरफ से कोई भी नेता नहीं पहुंचा। इससे साफ तौर पर इशारा हो गया है कि विपक्ष मानसून सत्र के दौरान सरकार की घेराबंदी करने वाला है।

मानसून सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा ने सोमवार देर शाम बैठक कर रणनीति बनाई। जयराम ठाकुर का कहना है कि  मानसून सत्र में महंगाई, कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। बजट सत्र के बाद पिछले पांच माह में ऐसे कई मुद्दे भाजपा के हाथ लगे हैं, जिन पर वो सरकार की घेराबंदी करने की कोशिश करेगा। 

इनमें मुख्य तौर पर बादल फटने, बाढ़ व भूस्खलन से हुई तबाही, प्रदेश की खराब माली हालत, कर्मचारियों की लंबित देनदारियां, निशुल्क बिजली योजना और गांवों में निशुल्क पानी योजना में संशोधन, सीमेंट दामों में बढ़ौतरी और कांग्रेस की गारंटियां शामिल हैं।

--

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow