हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्व विद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित , विपक्ष ने किया विरोध

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि,औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 चर्चा और पारण के लिए रखा। इस विधेयक पर विपक्ष ने ऐतराज दर्ज किया और इसमें संशोधन पर बोलने के समय मांगा। लेकिन विधान सभा अध्यक्ष ने समय नहीं दिया जिस पर नाराज़ विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और वेल में जाकर भी हों हल्ला किया

Sep 21, 2023 - 19:52
 0  32
हिमाचल प्रदेश कृषि, औद्यानिकी, वानिकी विश्व विद्यालय संशोधन विधेयक 2023 पारित , विपक्ष ने किया विरोध


यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला  21-09-2023


हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कृषि,औद्यानिकी, वानिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 चर्चा और पारण के लिए रखा। इस विधेयक पर विपक्ष ने ऐतराज दर्ज किया और इसमें संशोधन पर बोलने के समय मांगा। लेकिन विधान सभा अध्यक्ष ने समय नहीं दिया जिस पर नाराज़ विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और वेल में जाकर भी हों हल्ला किया। 

 

लेकिन पक्ष ने बहुमत के साथ विधेयक को पारित कर दिया जिस पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को खत्म करने के लिए लिए सदन में इस विधेयक को लाई है। जिस पर विपक्ष के विधायकों को सदन के भीतर बोलने तक के लिए समय तक नहीं दिया गया। यह तानाशाही है और सुक्खू सरकार विश्वविद्यालय को विभागों और कॉलेजों को तरह चलाना चाहती है जो बर्दाश्त नहीं होगा। 

 

विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्थान होते हैं। केंद्र सरकार भी विश्वविद्यालयों को चलाने के लिए धन देती है। प्रदेश सरकार राज्यपाल की शक्तियों में भी हस्तक्षेप कर रही है। संशोधन के अनुसार प्रदेश सरकार की सलाह पर कुलाधिपति को दोनों उपकुलपतियों की नियुक्ति करनी होगी जो की सरासर ग़लत है। इसका विपक्ष ने विरोध किया है और सदन की कार्यवाही से वॉकआउट किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow