हिमाचल प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी  

भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलवार देर रात जारी सूची में दोनों दलों ने वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया

May 15, 2024 - 15:38
 0  58
हिमाचल प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-05-2024

भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलवार देर रात जारी सूची में दोनों दलों ने वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। 

भाजपा द्वारा जारी की गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरीखे बड़े नाम हैं। भाजपा शासित छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शामिल हैं। 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय नेता सौदान सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम के नाम शामिल है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जयराम ठाकुर के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, अविनाश राय खन्ना, श्रीकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, मनोज तिवारी, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, प्रोफेसर सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, सिद्धार्थन का नाम भी हिमाचल में बतौर स्टार प्रचारक चुना गया है। 

पवन काजल, प्रत्याशी सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, डॉ. राजीव भारद्वाज और वंदना योगी के साथ बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर को भी स्टार प्रचारकों में जगह मिली है। 

स्टार प्रचारकों की सूची में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व राज्यसभा सांसद बिपलव ठाकुर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, रघुवीर सिंह बाली, यादविंद्र गोमा, आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण दावर (रिटायर्ड), राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल डीवीएस राणा (रिटायर्ड), महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी (रिटायर्ड) शामिल हैं। 

इसके आलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में गांधी परिवार के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल को भी शामिल किया गया है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow