अब डिपुओं में 13 रूपये महंगा मिलेगा सरसों का तेल , उड़द दाल और मलका में मामूली रियायत
प्रदेश भर के सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल महंगा हो गया है। राशन कार्ड धारकों को सरसों तेल के 13 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे, जिसका सीधा असर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि डिपुओं में उड़द व मलका दाल जरूर सस्ती हुई है। उड़द दाल पांच रुपए और मलका दाल के दाम एक रुपए तक कम हुए हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 06-08-2024
प्रदेश भर के सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाला सरसों तेल महंगा हो गया है। राशन कार्ड धारकों को सरसों तेल के 13 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे, जिसका सीधा असर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि डिपुओं में उड़द व मलका दाल जरूर सस्ती हुई है। उड़द दाल पांच रुपए और मलका दाल के दाम एक रुपए तक कम हुए हैं।
स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने बताया कि सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाली उड़द व मल्का दाल के दामों में जरूर गिरावट आई है। राशन कार्ड धारकों को अगस्त माह में उड़द दाल पांच रुपए और मलका दाल एक रुपए तक सस्ती मिलेगी। इसके अलावा सरसों तेल जरूर महंगा हुआ है।
What's Your Reaction?