गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने तोड़ा टोक्यो का अपना ही रिकॉर्ड , फाइनल में बनाई जगह

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने यह कमाल अपने पहले ही प्रयास में कर दिखाया है। नीरज ने अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका जो अब तक पेरिस ओलंपिक में सबसे अधिक है

Aug 6, 2024 - 20:53
 0  27
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने तोड़ा टोक्यो का अपना ही रिकॉर्ड , फाइनल में बनाई जगह
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  06-08-2024
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नीरज ने यह कमाल अपने पहले ही प्रयास में कर दिखाया है। नीरज ने अपना पहला थ्रो 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका जो अब तक पेरिस ओलंपिक में सबसे अधिक है। नीरज का यह इस सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका है। इससे पहले नीरज ने साल 2024 में 88.36 मीटर दूर भाला फेंका था। 
वहीं, टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने 87.58 मीटर दूर थ्रो किया था जिसकी बदौलत उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। लेकिन नीरज ने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी जेवलिन थ्रो के फाइनल में एंट्री कर ली है। अरशद ने भी अपने पहले ही प्रयास में क्वालीफाई किया है। अरशद ने 86.59 मीटर की दूरी पर भाला फेंका है। वहीं, भारत के दूसरे एथलीट किशोर जेना क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। 
जेना ने 80.73 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक क्वालिफिकेशन स्पर्धा के ग्रुप ए में आठवें स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय भाला फेंक एथलीटों को ओवरऑल क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग (ग्रुप ए और ग्रुप बी सहित) में कम से कम 12 सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के बीच रैंक करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow