डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने शिक्षण अभ्यास से पूर्व सीखे आधुनिक शिक्षण के गुर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), जिला सिरमौर, नाहन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में टीचिंग एट राइट लेवल (TaRL) और CAMaL (कमाल ) पद्धति (Combined Activities for Maximized Learning) पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के बुनियादी पढ़ने, लिखने एवं गणितीय कौशलों को उनकी क्षमता के अनुरूप सुदृढ़ करना है।

शिक्षण अभ्यास प्रभारी डॉ. आई. डी. राही ने बताया कि छात्रों को वास्तविक शिक्षण अभ्यास के लिए विद्यालयों में भेजे जाने से पूर्व नई शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे विद्यालयों में जाकर प्रारंभिक दो घंटों के दौरान कक्षा 3 से 5 के बच्चों के साथ लर्निंग कैंप के माध्यम से उनके अधिगम स्तर में सुधार कर सकें।
यह कार्यशाला राज्य परियोजना निदेशक, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की गई। इस संस्था से जिला सिरमौर के समन्वयक बबली पुंडीर, रशिमा बरोत्रा, सूरत सिंह, विक्रम ठाकुर एवं रमन मेहता ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में कार्य किया। इस कार्यशाला का समापन शिक्षा उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारम्भिक एवं प्रधानाचार्य डॉईट राजीव ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी से इस कार्यशाला में सीखी गई गतिबिधियों को विद्यालय में छात्रों के साथ साझा करें और उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार करें। इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी वित्त अरुण शर्मा, प्रवक्ता डॉईट जितेंद्र पंवार, नागेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहें।
What's Your Reaction?