इंदौरा में लगातार हो रहे अवैध खनन से ब्यास नदी के अस्तित्व पर खतरा पैदा

प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा में लगातार हो रहे अवैध खनन से ब्यास नदी के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि माइनिंग विभाग को यह अवैध खनन न जाने क्यों दिखाई नहीं दे रहा

Feb 21, 2026 - 15:14
 0  3
इंदौरा में लगातार हो रहे अवैध खनन से ब्यास नदी के अस्तित्व पर खतरा पैदा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - इंदौरा   21-02-2026

प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा में लगातार हो रहे अवैध खनन से ब्यास नदी के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि माइनिंग विभाग को यह अवैध खनन न जाने क्यों दिखाई नहीं दे रहा। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मंड क्षेत्र में बीते कई वर्षों से रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी है।

हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर नदी से अवैध रूप से खनन कर कच्चा माल लेकर पंजाब के स्टोन क्रशरों तक पहुंचा रहे हैं। पूरा मंड क्षेत्र इस अवैध खनन से त्राहिमाम कर उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाता है और पूरी नदी को छलनी कर दिया जाता है।

इससे न केवल ब्यास नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र में भूस्खलन, जलस्तर गिरने और पर्यावरणीय असंतुलन का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मीडिया के माध्यम से बार-बार मुद्दा उठाने के बाद भी आज तक विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि सरकार चाहे तो एक ही दिन में इस अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है, लेकिन राजनीतिक दबाव और मिलीभगत के चलते खनन माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहा है। मंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार इंदौरा के एसडीएम को लिखित शिकायतें भी दी हैं, बावजूद इसके अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow