पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी चंद घण्टों में शिमला पुलिस की कस्टडी में

शिमला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए

Sep 29, 2024 - 13:46
Sep 29, 2024 - 13:50
 0  215
पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी चंद घण्टों में शिमला पुलिस की कस्टडी में

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2024

शिमला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा एक सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तवी मोड़ के पास कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसे उतारकर बाहर ले गए। इसी दौरान कैदी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। 

कैदी की पहचान लवकुश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।कैदी के फरार होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और देर रात करीब 10 बजे उसे जुब्बड़हट्टी रोड स्थित दिव्या नगर में गिरफ़्तार कर लिया। 

आरोपी लवकुश (29) नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। पुलिस हिरासत से फरार होने पर आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

एएसपी शिमला नवदीप ने बताया कि फरार कैदी की देर रात गिरफ्तारी हुई है और उसके ख़िलाफ़ बालूगंज थाने में बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow