ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास ने डीएफओ ऐश्वर्या राज को दी नये कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं
ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास के प्रधान सुरेश कुमार व स्थानीय लोगों ने आज वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ऐश्वर्या राज को उनके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। लगभग 2.6 वर्षों के कार्यकाल में डीएफओ ऐश्वर्या राज ने पांवटा वन मंडल में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। यमुना नदी किनारे विकसित पार्क, सतौन में पार्क निर्माण और विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल हैं

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 21-08-2025
ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास के प्रधान सुरेश कुमार व स्थानीय लोगों ने आज वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ऐश्वर्या राज को उनके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। लगभग 2.6 वर्षों के कार्यकाल में डीएफओ ऐश्वर्या राज ने पांवटा वन मंडल में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। यमुना नदी किनारे विकसित पार्क, सतौन में पार्क निर्माण और विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल हैं। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महर्षि श्री वेदव्यास मंदिर को एमओईएफ एंड सीसी में शामिल करना एक ऐतिहासिक कदम रहा।
What's Your Reaction?






