चंडीगढ़ में दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान 36 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती 

चंडीगढ़ में दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान 36 लोग घायल हुए जिनका जीएमसीएच-32 में उपचार कराया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जीएमसीएच-32 में अब तक 36 घायल मरीज लाये जा चुके

Oct 21, 2025 - 20:00
Oct 21, 2025 - 20:26
 0  76
चंडीगढ़ में दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान 36 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़   21-10-2025

चंडीगढ़ में दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान 36 लोग घायल हुए जिनका जीएमसीएच-32 में उपचार कराया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जीएमसीएच-32 में अब तक 36 घायल मरीज लाये जा चुके हैं। इनमें से 17 लोगों को आंखों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 11 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार ड्यूटी पर तैनात है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। देर रात तक घायलों के आने का सिलसिला जारी रहा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही खेलने दें। 

बीस अक्टूबर को देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं, आज यानी 21 अक्टूबर को भी कई स्थानों पर दीपावली का उत्सव जारी है। चंडीगढ़ प्रशासन और डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सावधानी से त्योहार मनायें, ताकि कोई दुर्घटना न हो।

प्रशासन ने पटाखे चलाने के लिए केवल दो घंटे की अनुमति दी थी, लेकिन कई जगहों पर इस नियम का उल्लंघन देखा गया। नियमानुसार समय से अधिक पटाखे जलाने वालों के चालान भी काटे गये। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow