सिरमौर में निजी बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर,हादसे में युवती की मौत, जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल 

पांवटा साहिब-शिलाई से गुम्मा नेशनल हाईवे-707 मार्ग पर सिरमौरी ताल के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां निजी बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर के बाद युवती की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल

Oct 21, 2025 - 19:17
Oct 21, 2025 - 20:21
 0  94
सिरमौर में निजी बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर,हादसे में युवती की मौत, जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    21-10-2025

पांवटा साहिब-शिलाई से गुम्मा नेशनल हाईवे-707 मार्ग पर सिरमौरी ताल के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां निजी बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर के बाद युवती की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

गंभीर रूप से घायल युवक देहरादून अस्पताल में उपचाराधीन बताया जा रहा है। राजबन पुुलिस चौकी टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनएच-707 पर रविवार सायं निजी बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। बस पांवटा साहिब से शिलाई क्षेत्र की तरफ जा रही थी। वहीं युवती समेत दो लोग स्कूटी पर सवार होकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। 

सिरमौरी ताल के समीप हादसे में स्कूटी पर चालक सत्यम (21) निवासी लखीमपुरखीरी, उत्तर प्रदेश तथा शिलाई क्षेत्र के बाग चचराडा की निवासी अमृता (19) पुत्री जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार के लिए पहुंचाया गया। दोनों को वाईएस मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। 

हालत गंभीर होने पर नाहन से लड़की के परिजन आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। घायल लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।चौकी प्रभारी राजबन एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि हादसे में घायल अमृता की मौत हो गई। 

मृतक युवती का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस हादसे में घायल सत्यम को उपचार के लिए देहरादून अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल की हालत अभी बयान देने लायक नहीं बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow