कालाअंब में 30.40 ग्राम चिट्टे और 47,800 रुपये के साथ एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल नाहन ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 47,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस थाना कालाअंब में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है

Oct 10, 2026 - 20:19
 0  27
कालाअंब में 30.40 ग्राम चिट्टे और 47,800 रुपये के साथ एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज कालाअंब - 10 अक्टूबर :

जिला सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र में पुलिस की डिटेक्शन सेल नाहन ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30.40 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 47,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस थाना कालाअंब में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम खैरी पुल के पास कालाअंब-त्रिलोकपुर मुख्य सड़क पर मौजूद थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की गाड़ी (HR 26BK 7722) में पांच लोग सवार हैं, जो क्षेत्र में चिट्टा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30.40 ग्राम चिट्टा और 47,800 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ विक्की निवासी भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा), राकेश मिश्रा निवासी शिव कॉलोनी, कालाअंब, विक्की सैनी निवासी नारायणगढ़ रोड, कालाअंब, निखिल निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन और शिवम निवासी वाल्मीकि बस्ती, नाहन के रूप में हुई है।पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर कालाअंब और त्रिलोकपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। पुलिस अब इस मामले में नशे की आपूर्ति के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जांच कर रही है।पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />