जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं भराड़ी थाना के तहत जसवानी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत
![जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत, जाँच में जुटी पुलिस](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_657043adf071f.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 06-12-2023
प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं भराड़ी थाना के तहत जसवानी गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार शाम को हुई। जसवानी के धर्मपाल ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए।
पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद धर्मपाल को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)