जिला मुख्यालय नाहन में 3.02 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ स्क्वैश और टेबल टेनिस कोर्ट 

जिला मुख्यालय नाहन में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला पहला स्क्वैश कोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। करोड़ों की लागत से निर्मित इस आधुनिक स्क्वैश और टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन 8 मार्च को मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास के दौरान प्रस्तावित है। वर्ष 2015 में इस भवन की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने रखी थी। मीडिया से बात करते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में यह पहला स्क्वैश कोर्ट है

Feb 21, 2026 - 19:37
Feb 21, 2026 - 19:38
 0  19
जिला मुख्यालय नाहन में 3.02 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ स्क्वैश और टेबल टेनिस कोर्ट 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-02-2026
जिला मुख्यालय नाहन में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला पहला स्क्वैश कोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। करोड़ों की लागत से निर्मित इस आधुनिक स्क्वैश और टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन 8 मार्च को मुख्यमंत्री के सिरमौर प्रवास के दौरान प्रस्तावित है। वर्ष 2015 में इस भवन की आधारशिला तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने रखी थी। मीडिया से बात करते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में यह पहला स्क्वैश कोर्ट है। 
करीब 3.02 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस खेल परिसर में स्क्वैश और टेबल टेनिस दोनों खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध होगी। तीन मंजिले इस भवन के ग्राउंड फ्लोर में स्क्वैश जबकि अन्य दो फ्लोर टेबल टेनिस के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप बनाए गए इन कोर्ट्स में सिंथेटिक फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया गया है। ताकि खिलाड़ियों को स्किड होने का खतरा न रहे और चोट लगने से भी बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सिरमौर दौरा के दौरान इस स्क्वैश और टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। 
इसके बाद औपचारिक रूप से खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी । उन्होंने बताया कि अब टेबल टेनिस के साथ-साथ बच्चे स्क्वैश जैसे तेज और तकनीकी खेल में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। साथ ही युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी यह परिसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow