डगशाई सीनियर सेकंडरी स्कूल ने मनाया संविधान दिवस , छात्रों को दी संविधान की जानकारी

 सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने की। स्कूल के छात्रा गुरमीत ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। स्कूली छात्रा मन्नत और तानिया ने अपने संबोधन के माध्यम से भारत के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी

Nov 26, 2025 - 18:24
 0  22
डगशाई सीनियर सेकंडरी स्कूल ने मनाया संविधान दिवस , छात्रों को दी संविधान की जानकारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  26-11-2025

सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल डगशाई में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने की। स्कूल के छात्रा गुरमीत ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई। स्कूली छात्रा मन्नत और तानिया ने अपने संबोधन के माध्यम से भारत के संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
इस मौके पर अध्यापिका विमला ने भी अपने विचार रखे। संविधान दिवस पर बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना को सुलेखित किया। डगशाई सीसे स्कूल की राजनीति शास्त्र प्रवक्ता अंजना ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन व चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने संविधान के महत्व को दर्शाया। 
अंत में स्कूल प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने  संविधान दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ से चंद्र देव ठाकुर , भूपेंद्र , राधेश्याम चौहान , प्रताप नेगी , टिक्कम आर्या , सुनील , हेमलता , साधना , रिम्मी , निवेदिता , मोनिका , कुसुम , श्रुति व कांता समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow