डगशाई स्कूल में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन , छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में वर्ष 2026-27 के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (Electoral Literacy Club) का गठन स्कूल प्रिंसिपल रचना अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय की राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता अंजना ठाकुर को क्लब का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि राधेश्याम (लेक्चरर) को स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। 

Apr 25, 2026 - 17:46
 0  23
डगशाई स्कूल में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन , छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  25-04-2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में वर्ष 2026-27 के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (Electoral Literacy Club) का गठन स्कूल प्रिंसिपल रचना अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इस समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विद्यालय की राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता अंजना ठाकुर को क्लब का इंचार्ज बनाया गया है, जबकि राधेश्याम (लेक्चरर) को स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। 
समिति के अन्य सदस्यों में भूपेंद्र शर्मा , प्रताप नेगी (टीजीटी आर्ट्स) और कमलेश वर्मा (टीजीटी आर्ट्स) शामिल हैं। इसके अलावा विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को क्लब के सदस्य के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर विद्यालय में बैग फ्री डे के तहत विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्लब की इंचार्ज अंजना ठाकुर ने बताया कि इस मासिक बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से ईवीएम ( EVM ) की जानकारी दी गई। 
साथ ही स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण और मतदान पेटी तैयार करने जैसी गतिविधियां भी करवाई गईं। भूपेंद्र शर्मा ने छात्रों को मतदान के महत्व और वोटर आईडी कार्ड की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने गांव और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow