डीएफए ऊना की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन , नाहन में संपन्न हुई 58 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा नाहन के चौगान मैदान में आयोजित चार दिवसीय 58 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।  प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और ऊना के बीच खेला गया जिसमें ऊना ने हमीरपुर को शिकस्त दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और मैच पेनल्टी शूटआउट में गया जिसमें ऊना टीम ने जीत दर्ज की

Dec 4, 2025 - 19:26
 0  26
डीएफए ऊना की टीम बनी फुटबॉल चैंपियन , नाहन में संपन्न हुई 58 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  04-12-2025
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा नाहन के चौगान मैदान में आयोजित चार दिवसीय 58 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।  प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और ऊना के बीच खेला गया जिसमें ऊना ने हमीरपुर को शिकस्त दी। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और मैच पेनल्टी शूटआउट में गया जिसमें ऊना टीम ने जीत दर्ज की। मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा की प्रतियोगिता का यह आयोजन बेहद सफल रहा है जिसमें ऊना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। 
उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कई अच्छे खिलाड़ी यहां देखने को मिले हैं और नाहन शहर की जनता ने भी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल के खेल का लुत्फ उठाया है बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता को देखने के लिए चौगान मैदान पहुंचे। इस प्रतियोगिता से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन  संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा जो टीम हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पूरे हिमाचल से आई टीमों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। रोमांच से भरी इस प्रतियोगिता में डीएफए ऊना ने खिताब अपने नाम कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 3 दिसंबर की शाम खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में डीएफए  हमीरपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पेनल्टी शूटआउट में 3–0 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। 
इस मैच में हमीरपुर के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और तालमेल देखने लायक रहा। चार दिसंबर को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में  डीएफए ऊना और  डीएफए  हमीरपुर आमने-सामने थीं। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में गया। शूटआउट में ऊना ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए 3–1 से जीत दर्ज की। मजबूत डिफेंस , सटीक पासिंग और आत्मविश्वास भरे खेल ने ऊना को चैंपियन बना दिया। हमीरपुर का अक्षय ने एक गोल और ऊना के हर्ष ने एक गोल किया । मैच फुल टाइम तक बराबर रहा और पेनल्टी में मैच का निर्णय हुआ। 
प्रतियोगिता के दौरान कई महत्वपूर्ण अधिकारी और गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें दीपक , कुलदीप रावत, पवन कुमार (सोलन फुटबॉल संघ), लीला व्यास (प्रधान मंडी फुटबॉल संघ), प्रवीण शर्मा (कोषाध्यक्ष मंडी फुटबॉल संघ), वीरेंद्र सेन (मंडी फुटबॉल संघ), मुकेश, रणजीत, समर वीर, यशपाल कहवा, सुबोध रमोल, अमन, आशीष ठाकुर, वेद प्रकाश, राकेश पाहवा (महासचिव जिला फुटबॉल संघ), मोहम्मद इकराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजीव सोलंकी (कार्यवाहक प्रधान फुटबॉल संघ नाहन), मुकेश पुंडीर (कोषाध्यक्ष), ईशान राव, मोहित सैनी, आशीष थापा, अनिल ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow